बागपत में अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र की सौगात, योगी कैबिनेट की मंजूरी के बाद निविदाएं आमंत्रित

यूपी कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद बागपत में अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र एवं वेलनेस सेंटर की स्थापना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने इच्छुक निवेशकों से निविदाएं आमंत्रित की हैं। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। पर्यटन मंत्री ने बुधवार को बताया […]

Continue Reading

25 जिलों में लगेंगी इलेक्ट्रॉनिक इन्फोर्समेंट डिवाइसेज, 9 जिलों में CCTV कैमरे… मुख्य सचिव

उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में जहां सड़क दुर्घटना मृत्यु को कम करने के लक्ष्य से इलेक्ट्रॉनिक इन्फोर्समेंट डिवाइसेज लगाई जाएगी वहीं 9 जिलों के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएंगे। इतना ही नहीं व्हाट्सएप मेटा से ई-चालान भेजने समेत अन्य उपायों से जागरूकता संदेश देने के लिए भी बजट की व्यवस्था शासन ने […]

Continue Reading

3 घंटे में 25 बार की कॉल, तब पहुंची एम्बुलेंस… अस्पताल में भी घंटों दर्द से तड़पता रहा घायल युवक

 सड़क हादसे में घायल युवक को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिली। तीन घंटे तक मरीज दर्द से तड़पता रहा। आरोप है कि इस दौरान एम्बुलेंस के लिए 108 हेल्पलाइन पर करीब 25 बार कॉल की गई। पुलिस ने घायल युवक को अपने साधन से रामसागर मिश्र संयुक्त अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे […]

Continue Reading

पुल से टकराई  कार… हवा में उछलते हुए नाले में जा गिरी युवक की मौत, पुलिस ने जांच की शुरू

मऊ। मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित  कार पुल से टकराने के बाद नाले में गिर गई जिससे कार चला रहे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा हलधरपुर थाना क्षेत्र में रतनपुरा के खोहियापुर नाला पर बने पुल पर शुक्रवार की आधी रात […]

Continue Reading

प्रयागराज में सुरक्षा कड़ी…. बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर रोक, बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वाड टीमें कर रही निगरानी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वही देश की राजधानी दिल्ली में हुए धमाकों के बाद प्रशासन और अधिक सतर्क हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने […]

Continue Reading

बेटी की डोली उठने से पहले उठीं बहनोई और दामाद की अर्थियां

 मुरादाबाद के थाना बिलारी के अकबरपुर गांव निवासी सोनू और मुढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा गांव निवासी सनी आशाराम की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। परिवार वालों के मुताबिक आशाराम के दामाद सोनू और सगे बहनोई सनी थे। एक परिवार में बेटी की डोली उठने से पहले यूपी के रामपुर स्थित लोधीपुर […]

Continue Reading

लखनऊ में मुख्यमंत्री ने जनजाति भागीदारी उत्सव का किया शुभारंभ: जननायक बिरसा मुंडा को किया नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारंभ करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में जननायक बिरसा मुंडा के संघर्ष को नमन किया। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की 150वींजयंती हैं।एक नवंबर से 15 नवंबर तक जनजाति गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजाति समाज […]

Continue Reading

दो सप्ताह में भारत को मिला दूसरा ग्रैंडमास्टर, राहुल वी एस बनें भारत के 91वें ग्रैंडमास्टर

नई दिल्ली। भारतीय शतरंज खिलाड़ी राहुल वीएस छठी आसियान व्यक्तिगत चैंपियनशिप को एक राउंड शेष रहते हुए जीतकर देश के 91वें ग्रैंडमास्टर बन गये हैं। यह 21 वर्षीय खिलाड़ी एशियाई जूनियर चैंपियन भी है। वह 2021 में अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के अध्यक्ष नितिन नारंग ने एक्स पर लिखा, ‘‘राहुल वी […]

Continue Reading

जोर शोर से जुटा प्रशासन… राम मंदिर के पूर्णता उत्सव की तैयारी, ध्वजारोहण से पहले परिसर को खाली करने के निर्देश

 अयोध्या का प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा और परिक्रमा मेला सकुशल संपन्न हो गया। अब प्रशासन की नजर 25 नवंबर को श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम पर है। यह अयोध्या में श्री राम मंदिर की पूर्णता का उत्सव है। उत्सव लगभग पांच दिन तक लेगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्री राम मंदिर […]

Continue Reading

IG स्टेडियम के पास लगा ट्रैफिक डायवर्जन, 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंध

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों के लिए यातायात पर प्रतिबंध लगाए जाने और मार्ग में बदलाव किए जाने के कारण शुक्रवार को मध्य दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने का अनुमान है। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय […]

Continue Reading