अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी बोली- भारत ही नहीं विश्वभर की महिलाओं की चैम्पियन थीं सुषमा स्वराज

# ## National

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार और उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए ने कहा है कि पूर्व विदेश मंत्री भारत और दुनियाभर में महिलाओं की चैम्पियन थीं।

67 वर्षीय सुषमा स्वराज को दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार रात नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में देहांत हो गया। इवांका ट्रंप ने बुधवार दोपहर को ट्वीट कर लिखा, ‘पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के देहांत से भारत ने एक स्नेही और समर्पित नेता और जनसेवक खो दिया। सुषमा स्वराज भारत और दुनियाभर में महिलाओं के लिए चैम्पियन थीं और उन्हें जानना सम्मान की बात है।’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘वह एक मजबूत साझेदार थीं जो हमारी इस राय से इत्तेफाक रखतीं थी कि एक अधिक लोकतांत्रिक विश्व अधिक शांतिपूर्ण होता है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और भारत के लोगों के साथ हैं।’