ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर दिखी अजीबोगरीब वस्तु, लोगों ने बताया चंद्रयान का मलबा

International

(www.arya-tv.com) जुरियन बे, वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर एक अजीबोगरीब वस्तु बहकर आई है। मेटल के इस बड़े टुकड़े का की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह चंद्रयान-3 का मलबा हो सकता है। क्योंकि हाल ही में भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO ने चंद्रयान -3 की सफल लान्चिंग की है। लोग रहस्यमय चीज को इसी से जोड़ रहे हैं।

इसके अलावा कुछ यूजर्स इसे लेकर तमाम तरह के दावे कर रहे हैं। सभी के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। लेकिन स्पेस एजेंसी ने अभी इसे लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई स्पेस एजेंसी ने इस रहस्यमय चीज की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा- ‘जुरियन बे, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में मिले इस वस्तु की हम जांच कर रहे हैं। ये कोई फॉरेन स्पेस लॉन्च व्हीकल का हिस्सा हो सकता है। हम जानकारी के लिए दुनियाभर की एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं।

एक दूसरे ट्वीट में स्पेस एजेंसी ने इस रहस्यमयी चीज को छूने की कोशिश न करने की हिदायत दी। पोस्ट में बताया है कि अगर किसी को दूसरी कोई रहस्यमयी चीज दिखती है, तो स्पेस एजेंसी को मेल पर जानकारी दें।

एक यूज़र ने लिखा, ‘पिछले शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने आसमान में कॉमेट/UFO दिखने की बात कही। बाद में पता चला कि वो चंद्रयान 3 है और अब PSLV रॉकेट का थर्ड स्टेज ग्रीन हेड, वेस्ट ऑस्ट्रेलिया में बहकर आया है। दूसरे ने कहा- इसे देखकर लग रहा है कि ये 1-2 साल से समंदर में था।

वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- क्या ये चंद्रयान 3 रॉकेट का मलबा है? हालांकि, यह चंद्रयान-3 की नहीं है। क्योंकि इस धातु पर काफी ज्यादा समुद्री एल्गी चिपकी हुई है, जो ये बताती है कि यह काफी लंबे समय से पानी में तैर रही थी। इस पर आपकी क्या राय है? कमेंट कर हमें अपने रिएक्शन बताएं?