लखनऊ के हिन्द नगर वार्ड के नेबरहुड पार्क में हुआ देश के तीन क्रांतिकारियों की प्रतिमा का अनावरण

Lucknow
  • लखनऊ के हिन्द नगर वार्ड के नेबरहुड पार्क में हुआ देश के तीन क्रांतिकारियों की प्रतिमा का अनावरण

(www.arya-tv.com) देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा कर आज तक सभी के दिलों में अमर रहने वाले महान क्रांतिकारियों चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह और सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण लखनऊ नगर निगम की मेयर श्रीमति संयुक्ता भाटिया और चंद्र शेखर आजाद के वंशज अमित आजाद और हिन्द नगर वार्ड की पार्षद नेहा सौरभ सिंह, पूर्व पार्षद सौरभ ​सिंह की उपस्थित में नेबरहुड पार्क में किया गया।

इस अवसर पर CFC क्लब की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद सौरभ सिंह ने कहा कि हिन्द नगर वार्ड के नेबरहुड पार्क में देश के तीन क्रांतिकारियों की प्रतिमा लगाने का संकल्प पूरा हुआ। साथ ही देश के इन महान वीरों की प्रतिमा से हमारे देश के नौजवानों को प्रेरणा मिलेगी।