5 से 6 अप्रैल को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का राज्य सम्मेलन आयोजित होगा:डॉ. आर0पी0 मिश्र

Lucknow

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का 5 एवं 6 अप्रैल को सेंटीनियल इंटर कॉलेज, गोलागंज लखनऊ में होने वाले 56वें राज्य सम्मेलन के लिए लखनऊ मण्डल के पदाधिकारियों की तैयारी बैठक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कार्यालय, 109 विधायक आवास, राजेन्द्र नगर में सम्पन्न हुई।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री /प्रवक्ता एवं राज्य सम्मेलन के संयोजक डॉ. आर0पी0 मिश्र ने बताया कि बैठक में राज्य सम्मेलन को ऐतिहसिक बनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर स्मारिका प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। डॉ. मिश्र ने बताया कि राज्य सम्मेलन में प्रदेश के कोने कोने से लगभग 3000 हजार शिक्षक प्रतिनिधि प्रतिभाग करेगें। सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए पंजीकरण समिति, प्रस्ताव समिति, भोजन व्यवस्था समिति,आवास व्यवस्था समिति, सास्कृतिक कार्यक्रम समिति स्मारिका समिति आदि का गठन किए जाने का भी निर्णय लिया गया।

राज्य सम्मेलन में प्रदेशीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी पूर्व एमएलसी के अलावा शिक्षक विद्यायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी एम0एल0सी0, प्रादेशिक उपाध्यक्ष हेम सिंह पुंडीर पूर्व एमएलसी, प्रादेशिक उपाध्यक्ष जगवीर किशोर जैन, पूर्व एम0एल0सी0, महामंत्री इन्द्रासन सिंह सहित प्रदेशीय, मण्डलीय एवं जनपदीय पदाधिकारियों के साथ लगभग 3000 से अधिक शिक्षक प्रतिनिधि प्रतिभाग करेगें।

तैयारी बैठक में प्रदेशीय अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, शिक्षक विद्यायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, प्रादेशिक उपाध्यक्ष रामेश्वर उपाध्याय, प्रदेशीय मंत्री/प्रवक्ता एवं राज्य सम्मेलन के संयोजक डा0 आर0पी0 मिश्र, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य कौशल किशोर मिश्र, अमीर अहमद, सुधा मिश्रा मण्डलीय अध्यक्ष तुलसी राम मिश्र मण्डलीय मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल, लखनऊ के जिलाध्यक्ष डॉ. आर0के0 त्रिवेदी एवं मंत्री महेश चन्द्र, हरदोई के जिलाध्यक्ष राजीव मिश्र एवं मंत्री किसान चैरासिया, रायबरेली के जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र एवं मंत्री शैलेश कुमार वाजपेई, सीतापुर के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव एवं मंत्री संजय कुमार, लखीमपुर के जिलाध्यक्ष श्याम मूर्ति शुक्ल एवं मंत्री विशाल वर्मा, के साथ ही विभिन्न जनपदों के वरिष्ठ पदाधिकारीगण अनिल शर्मा, अनुराग मिश्र, डी0एम0 रिजवी, अरविन्द कुमार वर्मा, मनोज कुमार, उमा शंकर तिवारी, विश्वजीत सिंह, डॉ. अनिल तिवारी, चन्द्र प्रकाश मिश्र, आलोक पाठक सतीश कुमार शुक्ल, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।