प्रदेश और केन्द्र सरकार व्यापारी हित में कार्य कर रही है: अवध व्यापार मंडल

Lucknow
  • प्रदेश और केन्द्र सरकार व्यापारी हित में कार्य कर रही है: अवध व्यापार मंडल

(www.arya-tv.com)देश के 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अवध व्यापार मंडल द्वारा ओ.पी. आहूजा चौराहा पर ध्वजारोहण किया गया। जिसमें अवध व्यापार मंडल के संरक्षक कौशलेंद्र द्विवेदी, अध्यक्ष अरविंद चौबे, कार्यवाहक अध्यक्ष सरबजीत सिंह द्वारा ध्वज लहराया गया और देश के वीरों को याद किया गया। इस मौके पर कौशलेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी हितों को ध्यान में रखकर कार्य हो रहे हैं। जिसके लिए प्रदेश में योगी और केन्द्र में मोदी सरकार का बहुत बड़ा योगदान है। इस मौके पर वरिष्ठ महामंत्री मनीष अवस्थी, कोषाध्यक्ष जॉन्टी स्टीफन बडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम आहूजा, प्रभारी महेश सिंह, नवनीत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, निहारिका सिंह, उपाध्यक्ष अनिल यादव, पुनीत सिंह, शिविता गोयल, अभिषेक तिवारी, लीगल एडवाइजर हेमंत पांडे, संगठन मंत्री दीपा त्रिवेदी व अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने अवध व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सम्मानित सदस्यों को बधाई दी है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर अवध व्यापार मंडल के सदस्य और पदाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *