Bareilly News: लाल फाटक पर मची भगदड़, गैस टैंकर लीक होने के बाद वाहन छोड़कर भागे लोग

# ## Bareilly Zone

यूपी के बरेली में सड़क पर गैस का टैंकर से गैस का रिसाव होने के बाद हड़कंप मच गया। गैस लीक होता देख सड़क पर भगदड़ मच गई। लोग अपने वाहन छोड़कर भागने लगे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकर मौके पर पहुंची थी। फिलहाल संबंधित टीमें जांच में जुटी हैं।

टैंकर के सिलेंडर से सीएनजी गैस हुई लीक
घटना गुरुवार सुबह लालफाटक ओवर ब्रिज पर हुई। हिंदुस्तान पेट्रोलिएम का सीएनजी टैंकर शाहजहांपुर से बदायूं की तरफ जा रहा था। जैसे ही लालफाटक ओवर ब्रिज पर पहुंचा टैंकर का सिलेंडर लीक हो गया। सिलेंडर लीक होता देख आगे पीछे चल रहे वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आलम ये था कि लोगों ने अपने वाहन छोड़कर भागना शुरू कर दिया। चंद सेंकेड में पूरा ओवर ब्रिज खाली हो गया।

तेज आवाज ने फैलाई दहशत
जानकारी के मुताबिक गैस लीक होने के बाद टैंकर के सिलेंडर से भयानक आवाज निकलने लगी। आवाज इतनी जोरदार थी कि कई किलोमीटर दूर तक इलाकों में पहुंचे। घरों में रहने वाले लोग भी आवाज की वजह से दहशत में आ गए। लोगों को जब टैंकर लीक होने का पता चला तो दोबारा अपने-अपने घरों की तरफ भागने लगे।

काफी मात्रा में सीएनजी लीक, हुआ नुकसान
सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। काफी मात्रा में गैस लीक होने के कारण नुकसान की बात कही जा रही है। टैंकर से गैस कैसे लीक हुई इस बात की जांच की जा रही थी। फिलहाल पुलिस ड्राइवर से भी पूछताछ कर रही थी।