पुणे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन:प्रयागराज के छिवकी स्टेशन के रास्ते दानापुर से पुणे के बीच होगा संचालन

# ## Prayagraj Zone

(www.arya-tv.com) रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए दानापुर से पुणे के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन से होते हुए पुणे तक जाएगी। प्रयागराज आसपास के यात्रियों को भी इस ट्रेन के संचालन से राहत मिलेगी। यह पूरी ट्रेन सामान्य श्रेणी की होगी। इसका संचालन 30 अप्रैल से शुरू हो रहा है जो 21 मई को तक चलेगी। यह साप्ताहिक ट्रेन है इसलिए प्रत्येक रविवार को शाम 04:15 बजे पुणे से चलेगी।

जानिए, क्या है इस ट्रेन का रूट

ट्रेन संख्या 01121 व 01122 पुणे-दानापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी पुणे से प्रत्येक रविवार की शाम 4:15 बजे चलेगी। दौंड कोर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, खरगपुर, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर होते हुए दूसरे दिन यानी सोमवार को शाम 3:48 बजे प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्श व बक्सर के रास्ते रात 10:45 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 01122 दानापुर से पुणे के लिए चलेगी। यह प्रत्येक मंगलवार को रात 12:15 बजे दानापुर स्टेशन से रवाना होगी। यह सुबह 8:35 बजे प्रयागराज के छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 12:05 बजे पुणे पहुंच जाएगी।