सपा सुप्रीमो ने दी 50 हज़ार की मदद, सड़क दुर्घटना में हुई थी कार्यकर्ता की मौत

Lucknow UP

लखनऊ, सरोजनीनगर। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के डिप्टी गंज, हरिहरपुर, निलमथा निवासी यमुना प्रसाद प्रजापती की सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक निधन से दुखी पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पचास हजार रुपए की आर्थिक मदद दी।

धन राशि की चेक जिला समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत व जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने पीड़ित परिवार को चेक सौपी । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सद्गुरु रावत ,पूर्व प्रधान राममिलन यादव , विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ,डॉ विश्राम प्रजाति ,ससिलेंद्र यादव ,ब्रजेश गुप्ता समेत कई नेता उपस्थित रहे ।