सिंगर ने अपने पहले बेबी के नाम के साथ खुद के प्रेग्नेंट होने का किया खुलासा, जल्द ही बनने वाली मां

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत गायिका श्रेया घोषाल के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह पहली बार मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद श्रेया घोषाल ने दी है। वह शादी के 6 साल बाद मां बन रही हैं। श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों के लिए हिट गाने गाए हैं। उन्होंने खुद के प्रेग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। श्रेया घोषाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। श्रेया घोषाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। श्रेया घोषाल ने तस्वीर में ब्लू कलर की ड्रेस बनी हुई है और उन्होंने अपने बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। इस तस्वीर के साथ श्रेया घोषाल ने खास पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने खुद के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है।

साथ ही लोगों से प्यार और आशीर्वाद की गुजारिश की है। श्रेया घोषाल ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘बेबी श्रेयादित्य आने वाला है! शिलादित्य मुखोपाध्याय और मैं आप सभी के साथ इस खबर को साझा करते हुए काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है, क्योंकि हमने अपने जीवन में इस नए चैप्टर के लिए खुद को तैयार किया है।’

श्रेया घोषाल की इस पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने आने वाले बेबी के नाम का भी तय कर लिया है। गायिका की पोस्ट के अनुसार उनके बेबी का नाम श्रेयादित्य होगा। सोशल मीडिया पर श्रेया घोषाल की तस्वीर और यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। गायिका के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर उन्हें मां बनने के लिए बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि श्रेया घोषाल के पति का नाम शिलादित्य हैं। वह उनके बचपन के दोस्त हैं। श्रेया घोषाल और शिलादित्य ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 5 फरवरी 2015 को शादी की थी। इनकी शादी काफी चर्चा में रही थीं। श्रेया घोषाल और शिलादित्य की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायर हुई थीं। शिलादित्य Hipcask.com वेबसाइट के फाउंडर हैं।