श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर 45 हजार से ज्यादा संगत ने दरबार साहिब में माथा टेका

National

(www.arya-tv.com) हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मॉनसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। बुधवार को भी प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई, बारिश व लैंड स्लाइडिंग से प्रदेश की 134 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। मंडी जोन में सबसे ज्यादा 87 सड़कों पर यातायात ठप है। कांगड़ा जोन में 28, हमीरपुर जोन में 8 और शिमला जोन की 11 सड़कें बंद हैं।

सड़कें बंद होने से लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22 डिग्री, सुंदरनगर में 30, भूंतर में 32, धर्मशाला में 26, ऊना में 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

दरबार साहिब में 45 हजार से ज्यादा संगत नतमस्तक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर 45 हजार से ज्यादा संगत ने दरबार साहिब में माथा टेका। इस पावन पर्व पर गुरुद्वारा रामसर साहिब से सचखंड हरमंदिर साहिब तक नगर-कीर्तन सजाया गया। इससे पहले अखंड पाठ साहिब व हजूरी रागी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन किया। अरदास के बाद पावन हुकम नामा हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह ने सुनाया। उन्होंने बताया कि 5वें गुरु अर्जन देव जी ने 1604 में गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश हरमंदिर साहिब में किया गया था।