(www.arya-tv.com) आज यानी गुरुवार (6 जुलाई) को शेयर बाजार ने अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 65,832 और 19,512 का स्तर छुआ है। इसके बाद सेंसेक्स 339 अंकों की बढ़त के साथ 65,785 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 98 अंकों की तेजी रही, यह 19,497 के स्तर पर बंद हुआ। आज M&M के शेयर में 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।
आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे कमजोर होकर 82.50 रुपए पर बंद हुआ।
बाजार में तेजी की 5 वजह
- महंगाई कम होने के कारण बाजार को सपोर्ट मिला है।
- कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण।
- डॉलर के मुकाबले रुपए मजबूत हुआ है इससे बाजार को सपोर्ट मिला है।
- विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं।
- भारत का फॉरेक्स रिजर्व बढ़ने से भी बाजार को मजबूती मिली है।
इस साल बाजार में अब तक 7% से ज्यादा की तेजी
इस साल बाजार में अब तक शानदार तेजी देखने को मिली है। साल की शुरुआत यानी 2 जनवरी (1 जनवरी को बाजार बंद था) को सेंसेक्स 61,167 के स्तर पर था, जो अब यानी (क्लोजिंग) 6 जुलाई 65,785 अंक तक पहुंच गया है। यानी इस साल अब तक इसमें 7% से ज्यादा यानी 4,618 अंक की तेजी देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आगे भी ये तेजी जारी रह सकती है।