कोरोना से बाजार बीमार:भारतीय शेयर मार्केट में 7 महीने में दूसरी बार सबसे बड़ी गिरावट

# ## Business

(www.arya-tv.com) बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन में 2.87% या 1,650 पॉइंट्स की गिरावट दर्ज की गई। इसकी मूल वजह कोरोना का नया वैरिएंट बताया जा रहा है। पिछले 7 महीने में बाजार की यह दूसरी बार सबसे बड़ी गिरावट है।

18 अक्टूबर को सेंसेक्स 61,765 पर बंद हुआ था। यह जनवरी में 48 हजार पर बंद हुआ था। 19 अक्टूबर को इसने 62,245 का रिकॉर्ड बनाया था। तब से सेंसेक्स 5 हजार पॉइंट्स या 8% गिर चुका है।

BSE इंडेक्स 57,107 पर बंद हुआ

30 शेयर्स वाला BSE इंडेक्स 57,107 पर बंद हुआ। सेंसेक्स को गिराने में इंडसइंड और मारुति का सबसे ज्यादा योगदान रहा। इंडसइंड बैंक का शेयर 6.01% टूटकर बंद हुआ। मारुति, टाटा स्टील, HDFC, NTPC, बजाज फाइनेंस जैसे शेयर्स में भी भारी गिरावट रही। उधर नेशनल स्टॉक का निफ्टी 510 पॉइंट्स या 2.91% गिरकर 17,026 पर बंद हुआ। निफ्टी में निफ्टी रियल्टी, मेटल, सरकारी बैंक और ऑटो इंडेस्क में 6.26% की गिरावट आई। बाजार के गिरने के टॉप कारण इस तरह से रहे।

कोरोना का नया वैरिेएंट

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट सामने के आने के बाद निवेशकों ने जोखिम वाली संपत्तियों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। हालांकि नए वैरिएंट के बारे में कोई बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, इजराइल और हांगकांग में इस तरह के वैरिएंट पाए गए हैँ।इस नए वैरिएंट के बारे में साइंटिस्ट्स का मानना है कि इनमें म्यूटेशंस का एक असामान्य मेल-जोल है। ऐसा डर है कि यह नया वैरिएंट अन्य देशों में भी फैल सकता है। इससे ग्लोबल इकोनॉमी पर फिर से बुरा असर दिख सकता है।