अयोध्या में रामलला को पहला भोग लगाएगा झारखंड से निकला शबरी दल, 184 कोस की परिक्रमा कर पहुंचेगा राम जन्मभूमि

# ## National

(www.arya-tv.com) झारखंड के धनबाद जिले का शबरी दल 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला को पहला भोग लगाएगा। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की खुशी में झारखंड से पैदल यात्रा पर निकला शबरी दल कैमूर पहुंच गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में पहुंच शबरी दल रामलला को पहला भोग लगाएगा।

जानकारी के अनुसार, अयोध्या में राम मंदिर बनने पर भगवान रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को होने वाली है। इसकी खुशी में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने के लिए पैदल या गाड़ी से रेल से, बस आदि से निकल पड़े हैं।

शबरी दल ने पिछले साल दिसंबर में शुरू की थी पैदल यात्रा

कैमूर पहुंचे शबरी दल के लोगों ने बताया कि ‘हम लोगों ने धनबाद से 22 दिसंबर को अपनी पैदल यात्रा शुरू की है। आज 17 दिन बाद कैमूर पहुंचे हैं। हम लोगों का का लक्ष्य है कि 21 जनवरी तक राम जन्मभूमि अयोध्या पहुंच जाएं। क्योंकि 22 तारीख को रामलला को पहला भोग शबरी दल ही लगाएगा।

‘ शबरी दल की यात्रा में शामिल उमेश ने बताया कि हमलोग बड़ी ही आस्था और विश्वास के साथ झारखंड से उत्तर प्रदेश के अयोध्या के लिए निकले हैं। हमारे साथ बहुत सी महिलाएं भी थी, जो बिहार पहुंचते-पहुंचते कई समस्याओं से घिर गईं। इस वजह से हम लोगों ने महिलाओं को वापस घर भेज दिया है।

184 कोस की परिक्रमा कर अयोध्या पहुंचेगा शबरी दल

उमेश ने बताया कि ‘अब हम लोग ही भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के पैदल यात्रा कर रहे हैं। हम लोगों को इस बात की खुशी है कि हम लोगों को भगवान रामलला को पहला भोग लगाने का अवसर मिला है। इससे हम लोगों में काफी उत्साह है। हम लोग 184 कोस की परिक्रमा कर राम जन्म भूमि पहुंचेगे।’