SBI की ‘वीकेयर’ डिपॉजिट स्कीम:अब इसमें 30 सितंबर तक कर सकेंगे निवेश, इसमें मिलता है ज्यादा ब्याज

# ## Business

(www.arya-tv.com)स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी ‘वीकेयर’ स्पेशल डिपॉजिट स्कीम को 30 सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 रखी गई थी। इस स्कीम को मई 2020 में लॉन्च किया गया था। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को FD पर ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।

क्या है ये स्कीम?
इस स्कीम में सीनियर सिटिजंस को 5 साल या इससे ज्यादा समय के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने पर आम FD से मिलने वाले ब्याज की तुलना में 0.80 % ज्यादा ब्याज मिलेगा। फिलहाल SBI फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम 5.40% ब्याज दे रहा है।

कितना मिलेगा ब्याज?
इस स्कीम के तहत 5 साल से ज्यादा की FD पर 0.80% ब्याज मिलेगा, इसमें अतिरिक्त 0.30% भी शामिल है। SBI अभी 5 या इससे ज्यादा अवधि की FD पर 5.40% ब्याज दे रहा है। यानी अगर आप इस योजना के तहत अभी 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको 6.20% ब्याज मिलेगा। हालांकि, मैच्योरिटी से पहले निकासी पर अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाएगा। इससे जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

कौन-सा बैंक 5 साल की FD पर कितना ब्याज दे रहा है

बैंक आम लोगों के लिए ब्याज दर (%) सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर (%)
SBI 5.40 6.20
ICICI 5.45 5.95
HDFC 5.45 5.95
पंजाब नेशनल बैंक 5.25 5.65
बैंक ऑफ इंडिया 5.05 5.55

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में मिल रहा 7.4% ब्याज
अगर आप जमा पर अच्छा ब्याज चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत आपको 7.4% ब्याज की पेशकश की जाती है यानी इस स्कीम में बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा ब्याज मिलता है। 60 साल या उससे अधिक आयु के बाद ये अकाउंट खोला जा सकता है। VRS लेने वाला व्यक्ति जो 55 साल से अधिक लेकिन 60 साल से कम है वो भी इस अकाउंट को खोल सकता है।