सावन मन-भावन कार्यक्रम का आयोजन

Lucknow

(arya tv)पवित्र सावन के महीने में हरियाली तीज का उत्सव “सावन मन-भावन” कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के मानसरोवर होटल निराला नगर में आयोजित किया गया। लखनऊ फ्रेंड्स क्लब के शानदार से उक्त रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।सावन के मधुर गीतों पर खूब डांस किए गएयोगाचार्य सुषमा पुरवार ने डांस एवं योग का महत्व बताया| कार्यक्रम का संचालन विशेष मिश्रा ने करते हुए, तंबोला और अन्य गेम खिलाकर धूम मचा दी। सबका मन मोह लिया महिलाओं का कहना था। कि आज के इस कार्यक्रम में उन्हें इतना मजा आया।जिसको वह कभी भूल नहीं पाएंगे साथ ही मुंबई से आई कविता श्रीवास्तव जी कोयोग्राफी ने कार्यक्रम को और भी खूबसूरत बनाया। श्रीमती उषा शर्मा एवं शुभांगी जी ने भी अपनी तरफ से महिलाओं को खूब गिफ्ट बांटे एवं लखनऊ फ्रेंड्स क्लब का हिस्सा बनी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना बंसल पत्नी श्री संदीप बंसल जी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय व्यापार मंडल कार्यक्रम का आनंद लेते हुए। लखनऊ फ्रेंड्स क्लब की तारीफ करते हुए। सबको धन्यवाद दिया। श्रीमती सीमा बिरमानी जी ने बहुत ही सुंदर सावन के गीत गाकर। सबका मन मोह लिया। लखनऊ फ्रेंड्स क्लब की ऑर्गेनाइजर श्रीमती रीना श्रीवास्तव जी ने सभी महिलाओं को अपनी तरफ से भी बड़े-बड़े गिफ्ट दिए और खूबसूरत खानपान के साथ डिनर का भी आयोजन किया रहा|

प्रोग्राम की संयोजिका मिस रिया श्रीवास्तव जो क्लब की को ऑर्गेनाइजर हैं कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का बहुत ही प्रेम से स्वागत किया एवं मिस कोमल ने “बरसो रे मेघा बरसो” गीत पर नृत्य प्रस्तुत करते हुए, कार्यक्रम की शुरुआत की। तदुपरांत उपरांत “अमवा की डाली पर झूला पड़ गया” रंजना शर्मा के ग्रुप ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बेस्ट डांसर का खिताब कोमल को मिला। श्रीमती रीना श्रीवास्तव के हाथों से सखी सहेली का खिताब की प्रथम विनर मिसेस रंजना शर्मा, द्वितीय रंजनी प्रकाश एवं तृतीय स्थान पर गीता अग्रवाल आयी। जिनको रीना श्रीवास्तव ने सम्मानित किया I सावन सुंदरी का खिताब संगीता वर्मा को मिला |

सावन मनभावन के पूरे कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं के लिए लकी ड्रा आकर्षण का केंद्र बना रहा और सबको कुछ न कुछ गिफ्ट मिला। लकी ड्रा अनीता श्रीवास्तव को मिला| कार्यक्रम में समय से आने वाली महिला विद्या को पंचुअलिटी महिला का खिताब से नवाजा गया।