अखिलेश यादव के जन्मदिन पर छात्रों को किया सम्मानित

Lucknow

लखनऊ! सरोजनीनगर विकास खण्ड के परवर पूरब में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला पंचायत सदस्य रीता यादव के पति सुशील यादव ने अपने क्षेत्र की इंटर व हाईस्कूल परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंको से उत्तीर्ण सात छात्रों को फूल माला पहनाकर सभी शृष्टि यादव काजल यादव अंकिता पाल दिपालिका लकी आरती रावत और आदित्य यादव को पुरस्कार स्वरूप एक – एक साइकिल देकर उनका उत्साहवर्धन करते हुये भविष्य मे और अधिक कड़ी मेहनत कर ऊँचाइयो के शिखर पर पहुंचकर अपना व अपने क्षेत्र प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जयसिहं “जयन्त” जिला महासचिव शब्बीर खान राष्ट्रीय सचिव यूथ बिग्रेड नागेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष अनिल पासी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव नवीन यादव अरूण यादव रामफल पाल अनिल यादव जागेश्वर यादव और शैलेश यादव मौजूद थे।