वृक्षारोपण कर पार्यावरण को बचाने का लिया संकल्प

Lucknow

बंथरा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह चौहान ने बनी गांव में वृक्षारोपण कर पार्यावरण को बचाने का संकल्प लिया साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इसके अलावा बन्थरा क्षेत्र के आदर्श गांधी अमांवा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान राजू ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सरोजनी नगर विधानसभा संयोजक भुवनेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंह चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।