आकांक्षा केस में संजय सिंह की जमानत मंजूर:जिला जज ने सुनी दोनों पक्षों की दलील

# ## Varanasi Zone

(www.arya-tv.com) वाराणसी जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश आज भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के केस में आरोपी संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। समर सिंह की याचिका खारिज होने के बाद सह आरोपी संजय सिंह ने अदालत से जमानत देने की गुहार लगाई थी। आरोपी संजय सिंह की जमानत मंजूर कर दी गई है।

वाराणसी जिला जज ने संजय सिंह की अपील को स्वीकारा और सशर्त जमानत दे दी। अब जमानतदारों के वैरीफिकेशन के बाद सोमवार को रिहाई होगी। बता दें कि मुख्य आरोपी समर सिंह के साथ संजय जेल में बंद है।

एक सप्ताह पहले निरस्त हो चुकी है समर सिंह की अपील

भोजपुरी अभिनेत्री की मौत के मामले में आरोपी सिंगर समर सिंह की जमानत वाराणसी जिला जज एक सप्ताह पहले ही खारिज कर चुके हैं। उनकी अदालत ने वारदात से जुड़े CCTV फुटेज खंगालने और विवेचना देखकर मामले को गंभीर बताते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।

मालीक्यू बार और होटल सोमेंद्र के CCTV फुटेज में ठीक दिख रही आकांक्षा की मौत के सभी पहलुओं का बारीकी से जांच करने की बात कही। घटना की सुबह कॉल डिटेल रिकॉर्ड में आरोपी की लोकेशन बनारस में मिलने को संदेह माना गया है। मार्च महीने में समर की आकांक्षा से 390 बार बात हुई, इसमें 95 बार समर ने ही कॉल की थी।

मौत का कारण अब तक पहेली

भोजपुरी अभिनेत्री की मौत का कारण दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद अब तक पहेली बना हुआ है। मौत के दिन होटल से लेकर मालीक्यूबार तक सामने आ रहे वीडियो भी नई कहानी सुना रहे हैं। चंद घंटे पहले की इन तमाम वीडियो में आकांक्षा पूरी तरह से नॉर्मल और खुश नजर आ रही हैं।

इसके कुछ देर बाद सुसाइड से पहले वह इंस्टाग्राम पर लाइव थीं। इसमें वह फूट-फूट कर रोती नजर आईं। लेकिन, मौत की वजह अब तक अस्पष्ट है। सवाल उठ रहे हैं कि आकांक्षा किस दबाव में थी? ऐसा कदम क्यों उठाया? इन सवालों के जवाब दो महीने बाद भी नहीं मिले हैं।