शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं संजय दत्त की पूर्व पत्नी रिया पिल्लई

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) संजय दत्त की पत्नी मान्यता के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी दूसरी पूर्व दूसरी पत्नी रिया पिल्लई के बारे में लोगों को कम ही पता है।

रिया हाल ही में एक इवेंट में नजर आई थीं जिनमें उनका लुक बिल्कुल बदला नजर आया। वह इन दिनों योगा और मेडिटेशन में पूरा ध्यान लगा रही हैं। आगे की स्लाइड में जानिए रिया पिल्लई के बारे में।

1987 में संजय दत्त ने पहली शादी अभिनेत्री रिचा शर्मा से की थी। शादी के बाद रिचा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी थी। दोनों की एक बेटी त्रिशाला हुईं जो अमेरिका में रहती हैं। 1996 में कैंसर से रिचा का निधन हो गया। इसके बाद संजय दत्त की जिंदगी में मॉडल और सोशलाइट रिया पिल्लई ने कदम रखा।

पहले तो संजय दत्त और रिया अच्छे दोस्त थे। उनका प्यार तब परवान चढ़ा जब मुंबई ब्लास्ट केस में संजय को जेल जाना पड़ा। उस समय एक रिया ही थीं जो हर पल संजय के साथ खड़ी रहीं। वे जेल में संजय से मिलने जाया करती थीं।

रिया के पिता का नाम रेमंड पिल्लई और मां का नाम दुर्र-ए-शहवार धनराजगिर है। रिया की मां हैदराबाद के महाराजा नरसिंहगिर धनराजगिर ज्ञान बहादुर की बेटी हैं।

संजय दत्त जेल से बाहर आए तो उन्होंने रिया को प्रपोज किया और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद संजय दत्त ने सात फिल्में साइन कर लीं और शूटिंग में बिजी हो गए। इसका असर उनकी निजी जिंदगी पर पड़ा।