13 यूरोपीय देशों के लोगों पर प्रतिबंध, 44 लाख करोड़ रु.फंड को मंजूरी

International

(www.arya-tv.com) एक तरफ दुनिया में कोरोना वैक्सीन की राह देख रही है, लेकिन महामारी का खतरा अब भी कम नहीं हो रहा। ब्रिटेन में वैक्सीनेशन शुरू होने के बावजूद वायरस में म्यूटेशन (कोरोनावायरस का नया वैरिएंट) की बात सामने आई है। यहां सरकार ने कड़े प्रतिबंध भी लागू कर दिए हैं। लंदन में लोगों को घर से निकलने की मनाही हो सकती है।

13 यूरोपीय देशों फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड, पुर्तगाल, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फिनलैंड, रोमानिया, क्रोएशिया और नीदरलैंड्स ने UK से आने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।वहीं, कनाडा ने UK से आनी वाली फ्लाइट्स पर 72 घंटे का बैन लगाया है। उधर, अमेरिकी संसद ने कोरोना राहत के लिए 900 बिलियन डॉलर (करीब 44 लाख करोड़ रुपए) के कोरोना राहत फंड को मंजूरी दे दी है।

दुनिया में कोरोना के 7 करोड़ 71 लाख 69 हजार 359 केस हो चुके हैं। अच्छी बात ये है कि 5 करोड़ 40 लाख 88 हजार 483 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक महामारी से 16 लाख 99 हजार 560 लोगों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आध्यात्मिक सलाहकार जेंटजन फ्रेंकलिन पॉजिटिव हो गए हैं। फ्रेंकलिन नॉर्थ जॉर्जिया के गेन्सविल के फ्री चैपल चर्च में पादरी हैं। बीते हफ्ते जेंटजन अपने परिवार के साथ व्हाइट हाउस में क्रिसमस पार्टी के लिए गए थे। 15 दिसंबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी।