अवधी साहित्य संस्थान अमेठी के तत्वावधान में विमर्श, काव्यपाठ और सम्मान समारोह संपन्न

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) अवधी साहित्य संस्थान अमेठी के तत्वावधान में डाॅ० अर्जुन पाण्डेय जी द्वारा आयोजित विमर्श, काव्यपाठ और सम्मान समारोह अद्भुत रहा। अवधी साहित्य जगत से जुड़े गणमान्य मनीषियों ने भागीदारी की। राष्ट्रपति सम्मान से सुशोभित और पूरे विश्व में अवधी की अलख जगाने वाले लोकप्रिय हस्ताक्षर  रामबहादुर मिसिर जी, लखनऊ से इं सुनील बाजपेयी  रश्मि शील , कुसुम वर्मा , सीतापुर से ज्ञानवती दीक्षित, भूपेंद्र दीक्षित , बाराबंकी से डाॅ विनय कुमार दास  आदि गणमान्य प्रतिभाओं की उपस्थिति ने समरोह में चार चाँद लगा दिया। अवधी अंचल के स्वनामधन्य रचनकारों ने काव्यपाठ किये, जिसमें मधुरस के ज्ञानेन्द्र पाण्डेय , विभिन्न मंचों और संगठनों द्वारा सम्मानित श्रेष्ठ कवि हरी नाथ शुक्ल , मशहूर आल्हा गायक रामरथ पाण्डेय  आदि कई नाम प्रमुख हैं। अवधी बानी के भानु भइया (हिमांशु श्रीवास्तव) ने कार्यक्रम की डिजिटल कवरिंग की।

समारोह के संयोजक डाॅ अर्जुन पाण्डेय  ने ‘हिंदी के संवर्धन में अवधी का योगदान’ विषय पर विद्वानों के मत आमंत्रित किया। डाॅ पाण्डेय स्वयं एक पर्यावरण विद हैं। इस आयोजन में आपकी पुस्तक ‘माटी का चंदन’ का लोकार्पण भी हुआ। साथ में चौमासा की पृष्ठभूमि में वार्षिक पत्रिका जल दर्पण का विमोचन हुआ। ‘हिंदी के संवर्धन में अवधी का योगदान’ विषय पर अवधी के प्रख्यात लेखक अरुण तिवारी सहित आनेक विद्वानों ने अपने अपने मत रखे।
कल्चर दीदी नाम से विख्यात, बहु आयामी प्रतिभा की अधिष्ठात्री कुसुम वर्मा  के लोकगायन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।tewari