संभल एसपी केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई: कपल का क्यूट डांस हुआ वायरल, 29 मार्च को होगी शादी

# ## UP

संभल। संभल जिले के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई (KK Bishnoi) और बरेली की एएसपी साउथ अंशिका वर्मा (Anshika Verma) की सगाई का कार्यक्रम संभल जनपद में संपन्न हुआ। वही शादी की खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।गुरुवार को घर परिवार और खास रिश्तेदारों के साथ ही कुछ अन्य मेहमान भी शामिल हुए। सगाई समारोह के दौरान जब कृष्ण कुमार विश्नोई और अंशिका वर्मा एक साथ मंच पर पहुंचे तो फिर दोनों ने जमकर ठुमके लगाए। मंच पर दोनों की केमिस्ट्री देखकर साफ समझ आ रहा था कि वैवाहिक जीवन को लेकर दोनों कितने खुश हैं।

संभल एसपी क कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा की सगाई हो गई, जिसका वीडियो  सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।यहा रिंग सेरेमनी में डांस के वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं. जिसमे वह गानें पर नाचते दिख जायेगे। सगाई के बाद अब उनकी शादी की रस्में चल रही है।