संभल में सरकारी जमीन पर बनी 50 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर, कई कब्रगाह भी किए गए ध्वस्त

# ## Bareilly Zone

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले की गुन्नौर तहसील में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई करते हुए रजपुरा थाना क्षेत्र के इकौना गांव में स्थित बाबा सलाहउद्दीन ढाक वाले पीर बाबा की मजार और कई कब्रों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

गुन्नौर के तहसीलदार रवि सोनकर ने बताया कि संबंधित भूमि लगभग साढ़े छह बीघा क्षेत्रफल की सार्वजनिक आरक्षित श्रेणी (ढाका भूमि) में दर्ज है। इस भूमि पर अस्थायी निर्माण, नींव, मजार और कब्रें बनाकर अतिक्रमण किया गया था। उन्होंने कहा, ”कब्जाधारियों को पहले ही नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यह भूमि तीन गाटा संख्याओं में फैली हुई है। इसके एक हिस्से पर अतिक्रमण था, जिसे आज हटा दिया गया।”