सलमान खान के मेकअप आर्टिस्ट के साथ मारपीट, उधारी के पैसों को लेकर लोहे की रॉड और पत्थर से किया हमला

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मेकअप आर्टिस्ट जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है। वह एक्टर के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स में काम करता है। मुंबई में उसकी एक बार के बाहर मैनेजर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी।

जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में पास के अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। और आगे की कार्रवाई कर रही है।

दरअसल, मेकअप आर्टिस्ट का नाम पलेश्वर चव्हाण है। उसने बार के मैनेजर सतीष को कुछ रुपये उधार दिए थे। पहले वाले तो मिल गए थे। लेकिन दोबारा भरोसा करके पलेश्वर ने फिर से 3 लाख रुपये दे दिए थे।

मगर जब वह मांगने पहुंचे, तो सतीष ने बहुत आनाकानी की। 32 साल के मेकअप आर्टिस्ट सांताक्रूज के पुष्पक बार पहुंचे। रात 10 बजे का समय था। सतीष शेट्टी ने पहले उनको दो-तीन घंटे इंतजार करवाया। उसके बाद कहा कि बार बंद हो गया है तो वो बाद में आएं।

अस्पताल में भर्ती हैं मेकअप आर्टिस्ट

पलेश्वर वहां से गए नहीं। फिर रात 1 बजे के करीब बार के बाहर ही सतीष और पलेश्वर की खूब बहस हुई। बात इतनी बढ़ गई कि मैनेजर ने अपने दोस्तों को बुलाया, जो वहां लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर के साथ पहुंचे।

इसके बाद क्या था। उन सबने निहत्थे आर्टिस्ट पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। फिर उनको लोकल पुलिस की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस को मेकअप आर्टिस्ट ने बताया

पुलिस ने भी पलेश्वर की शिकायत के आधार पर मैनेजर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस को मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कि सतीष उनका अच्छा दोस्त था।

उन्होंने पहले भी मैनेजर को कुछ पैसे उधार दिए थे। मगर उन्होंने समय से वापस कर दिए थे। लेकिन बाद में दोबारा उसने 3 लाख रुपये मांगे, तो उन्होंने भरोसे पर दे दिए। लगा कि फिर से मिल जाएंगे लेकिन कई बार मांगने पर भी नहीं लौटाए।