अमेरिका के बाद अब रूस का बॉम्बर प्लेन हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में जा गिरा विमान

# ## International

अमेरिका के बाद अब रूस का Russian Tu-22M3 बॉम्बर विमान क्रैश हो गया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सोमवार को साइबेरिया के इरकुत्स्क क्षेत्र में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक Russian Tu-22M3 रणनीतिक बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समय रहते विमान के पायलट समेत 4 सदस्यीय चालक दल सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए। रूस के बॉम्बर विमान क्रैश में किसी की जान नहीं गई।

सीरिया और यूक्रेन युद्ध में हुआ इस्तेमाल

Tu-22, जो हाइपरसोनिक ‘किंझल’ मिसाइलों को ले जाने में सक्षम था। इसे नाटो द्वारा ‘बैकफायर’ कोड नाम दिया गया था। यह सोवियत-युग का एक सुपरसोनिक बॉम्बर विमान है। इसका उपयोग रूस ने सीरिया और यूक्रेन में युद्ध में भी किया।

बॉम्बर विमान क्रैश का वीडियो आया सामने

रूस के Tu-22M3 बॉम्बर विमान क्रैश होने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में विमान अंगारा नदी के किनारे से कुछ ही दूरी पर घने जंगल वाले क्षेत्र में गोता लगाते हुए देखा गया। कुछ ही सेकेंड में विमान जंगल क्षेत्र में जा गिरा और इसके बाद धुएं का एक गुबार उठा।