गगनयान मिशन के लिए चार भारतीयों को तैयार कर रहा है रूस

# National

(www.arya-tv.com) भारत और रूस की दोस्ती काफी पुरानी है और दोनों देश कई क्षेत्रों में एक-दूसरे को सहयोग करते आ रहे हैं। रूस भारत के महत्वाकांक्षी मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए भारतीय एस्ट्रोनॉट्स को तैयार कर रहा है। रूस के गगारिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में गगनयान मिशन के लिए चार भारतीय एस्ट्रोनॉट्स को बेहतरीन ट्रेनिंग दी जा रही है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक, गगनयान प्रोजेक्ट के तहत, भारत साल 2022 में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ से पहले अपने एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष भेजेगा। इसरो ने भारतीय वायुसेना के साथ मिलकर चार पायलटों को गगनयान मिशन के लिए चुना था। रूस में इन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में जाने, रहने और काम करने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

रूस की स्पेस एजेंसी रॉसकॉस्मस के मुताबिक, चारों भारतीय एस्ट्रोनॉट्स की सेहत अच्छी है और वे अपनी ट्रेनिंग के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। ये चारों भारतीय पायलट ट्रेनिंग के लिए फरवरी महीने में रूस पहुंचे थे और साल 2021 की शुरुआत में अपनी ट्रेनिंग पूरी कर लेंगें।