Skip to content
Saturday, March 28, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

बाइक मैकेनिक के खाते में आए 1.20 करोड़ रुपये, बैंक स्टाफ मामले की पड़ताल में लगा

Agra Zone
2021-09-232021-09-23 Jai Kishan

(www.arya-tv.com) रातों-रात मोटरसाइकिल की रिपेयरिंग करने वाला मिस्त्री करोड़पति बन गया है। जब उसको जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई कि उसके खाते से लाखों रुपए का लेन-देन भी हो चुका है। बुधवार को मामला खुला तो बाइक मैकेनिक को रातभर नींद नहीं आई। बैंक स्‍टाफ पूरे मामले की पड़ताल में लगा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यूपीआइ के जरिए इस खाते में धनराशि आती थी। खाते को ब्‍लॉक जब किया, उससे पहले ही रकम ही निकासी हो गई।

मामला थाना बरहन क्षेत्र के गांव गढ़ी राम बक्श का है। गढ़ी राम बक्श निवासी कपिल उम्र 20 वर्ष का भारतीय स्टेट बैंक खांडा शाखा में बचत खाता है। कपिल बुधवार को अपने खाते से 5000 पांच हजार रुपये निकालने के लिए गया था। तभी बैंक में पैसे निकालते वक्त बैंककर्मियों ने देखा कि कपिल के खाते में पिछले 20 दिनों में एक करोड़ बीस लाख रुपए का लेनदेन हुआ है। यह जानकारी जब मैनेजर द्वारा कपिल से की गई तो उसने अनभिज्ञता जताई। शाखा प्रबंधक ने कपिल की पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड लेकर खाते को ब्लॉक कर दिया है।

वहीं कपिल ने बताया कि बैंककर्मियों ने उसको बताया था कि 16 सितंबर को उसके खाते से 60 लाख रुपए निकाले गए हैं। अभी खाते में से 60 लाख रुपए और जमा हैं। इतनी बड़ी धनराशि खाते में आना कपिल की समझ से परे है। उधर चूंकि ग्रामीण क्षेत्र की बैंक शाखा है, इसलिए उसमें भी करोड़ों का लेनदेन नहीं होता। बैंक स्‍टाफ पूरे मामले की पड़ताल करने में जुटा है।

UPI के जरिए आती थी धनराशि
शाखा प्रबंधक राजीव कुमार वर्मा का कहना है कि कपिल के खाते में यूपीआइ के जरिए एक साथ बड़ी रकम आती थी लेकिन निकासी कम की होती थी। जैसे ही उन्‍होंने खाते को ब्‍लॉक करना चाहा, उससे पहले ही शेष 60 लाख रुपये भी निकाले जा चुके थे। अब खाते में मात्र 500 रुपये शेष रह गए हैं। हो सकता है कि ये साइबर शातिरोंं की साजिश हो।

Tagged agra agra news hindi news Rs 1.20 crore came in the account of the bike mechanic the bank staff engaged in the investigation of the matter Today news in hindi

Post navigation

जब नशे में हद पार कर दी धर्मेंद्र, तो तनुजा ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़
call me को बनाया मुझे कॉल करना:मनोज मुंतशिर पर कविता चुराने का आरोप

Related Posts

वृंदावन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन-पूजन के बाद संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, आध्यात्मिक चर्चा में लिया भाग

2026-03-20 Dr. Anil Tripathi

ब्रज रंगोत्सव में पहुंचे 44 लाख से अधिक पर्यटक… बोले जयवीर- ‘ग्रेवयार्ड इकॉनमी’ से ‘टेंपल इकॉनमी’ की ओर बढ़ रहा यूपी

2026-03-17 Dr. Anil Tripathi

मथुरा : मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने ली 2 मजदूरों की जान! आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम, आरोपी गिरफ्तार

2026-03-062026-03-06 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • सरोजनीनगर को बड़ी सौगात: ₹157 करोड़ के आरओबी को मंजूरी : डॉ.राजेश्वर सिंह विधायक सरोजनीनगर

    2026-03-27 Dr. Ajay Shukla
  • अलीगढ़ में मंदिर कमेटी और पुलिस आमने-सामने: नए रूट से शोभायात्रा निकालने पर अड़े, नहीं मिली मंजूरी

    2026-03-272026-03-27 Dr. Anil Tripathi
  • संयुक्त अरब अमीरात में मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से दो की मौत, एक भारतीय भी शामिल

    2026-03-272026-03-27 Dr. Anil Tripathi
  • परमाणु हथियार न रखने पर सहमत …. पश्चिम एशिया युद्ध के बीच बोले ट्रंप, ईरान को लेकर किया बड़ा दावा

    2026-03-27 Dr. Anil Tripathi
  • ईरान के साथ युद्ध में अमेरिकी नौसेना का बड़ा दावा, ‘10,000 से अधिक हमले, हवाई रक्षा प्रणाली ध्वस्त’

    2026-03-27 Dr. Anil Tripathi
  • बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा : बस के पद्मा नदी में गिरने से 16 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

    2026-03-27 Dr. Anil Tripathi
  • भारत के लिए खुला है होर्मुज … बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पाकिस्तान समेत ये देश भी इस लिस्ट में शामिल

    2026-03-27 Dr. Anil Tripathi
  • संभल एसपी केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई: कपल का क्यूट डांस हुआ वायरल, 29 मार्च को होगी शादी

    2026-03-27 Dr. Anil Tripathi
  • यूपी में इको-वेलनेस टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा: लखीमपुर खीरी के शारदा बैराज में बनेगी ‘टेंट सिटी’

    2026-03-27 Dr. Anil Tripathi
  • सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट, ग्लोबल बाजारों के कमजोर रुख से लाल निशान के साथ खुले बाजार

    2026-03-27 Dr. Anil Tripathi
  • इकाना में LSG Next-Gen Day की धूम: लाइव म्यूजिक और जोश के बीच बच्चों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    2026-03-27 Dr. Anil Tripathi
  • संविदा कर्मियों की छंटनी का विरोध: समिति ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, मानदेय बढ़ाने की मांग

    2026-03-27 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR