Oscar 2023: भारत के लिए ये ऐतिहासिक पल, RRR के गाने नाटू-नाटू ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने ‘नाटू-नाटू’ को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। ‘नाटू-नाटू’ ने ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीता है। मेकर्स ने RRR मूवी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जीत की खुशी जताई है।

उन्होंने लिखा है कि हम धन्य हैं कि आरआरआर सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ के साथ बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में भारत का पहला ऑस्कर लाने लाने वाली पहली फीचर फिल्म है। कोई भी शब्द इस अलौकिक पल को बयां नहीं कर सकते। दुनिया भर में हमारे सभी फैंस को इसे समर्पित करते हैं। धन्यवाद… जय हिंद!

इसके अलावा भारत को एक और ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। दूसरा अवार्ड द एलिफेंट व्हिस्परर्स बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म को मिला है।

‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिलने पर प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमने अभी-अभी किसी भी इंडियन प्रोडक्शन के लिए पहला ऑस्कर जीता है। दो महिलाओं ने ये कर दिखाया। मैं अभी तक कांप रही हूं।

वहीं, डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्वेस ने लिखा कि  यह अवॉर्ड मेरी मातृभूमि भारत के लिए। गुनीता की यह दूसरी फिल्म है, जिसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस’ को 2019 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म की कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड मिला था।

‘नाटू- नाटू’ ऑस्कर में जाने वाला पहला ऐसा गाना है जो हिंदी फिल्म का है। इस गाने को जूनियर एनटीआर और रामचरण पर फिल्माया गया, जिसका हुक स्टेप बनाने के लिए कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने 110 मूव्स तैयार किए थे। इस गाने को पहले ही गोल्डन ग्लोब मिल चुका है। यह गोल्डन ग्लोब हासिल करने वाला पहला भारतीय और एशियन गाना भी है।