लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आधारभूत संरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि ₹5,000 करोड़ की लागत से बनने वाला 50 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेस-वे आगरा एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा, जबकि ₹4,700 करोड़ की लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड अमौसी एयरपोर्ट से कानपुर की दूरी लगभग 40 मिनट में तय करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से सरोजनीनगर में निवेश, उद्योग, रोजगार और आवागमन को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र आधुनिक विकास की नई पहचान बनेगा।
- ₹144 करोड़ से 1,900 से अधिक सड़कें बनीं, गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास : डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ। डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि नगर निगम, नगर पंचायत तथा विभिन्न जनप्रतिनिधि निधियों से ₹144 करोड़ की लागत से 1,900 से अधिक सड़कों का निर्माण कराया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹216 करोड़ से 165 सड़कों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण किया गया है, जबकि यूपीसीडा ने ₹514.50 करोड़ की लागत से चार प्रमुख सड़कें विकसित की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रिड योजना, बनी-मोहनलालगंज फोरलेन और चन्द्रावल-कानपुर रोड चौड़ीकरण जैसी परियोजनाएं क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और मजबूत करेंगी।
- ₹992 करोड़ से पुलों और नहर पटरियों का विकास, मजबूत हो रहा आधारभूत ढांचा : डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में ₹499.51 करोड़ की लागत से छह पुलों का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि ₹492.34 करोड़ से 11 नहर पटरियों का जीर्णोद्धार पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि हरौनी, मरी माता मंदिर, शहीद पथ एयरपोर्ट, बंगला बाजार-बिजनौर मार्ग और अवध विहार सहित कई स्थानों पर नए पुल बन रहे हैं। साथ ही नगवा नाला पुल, हरौनी रेल ओवरब्रिज तथा शांति नगर और दरोगा खेड़ा में आधुनिक फुट ओवरब्रिज जैसी परियोजनाएं भी क्षेत्र को नई सुविधा प्रदान करेंगी।
- रेल, बस और सड़क परियोजनाओं से सरोजनीनगर को मिल रही नई रफ्तार : डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ। डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे, किसान पथ, अमौसी रेलवे अंडरपास, पिपरसंड रेलवे अंडरपास और अर्जुनगंज-कैंट ब्रिज जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ-कानपुर के बीच फास्ट ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, हरौनी-कानपुर मेमू सेवा दोबारा शुरू की गई है तथा उत्तरेठिया, अमौसी और ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बनी तक नगरीय बस सेवा बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्रों को भी बेहतर परिवहन सुविधा मिल रही है।
- हर गांव तक पहुंचेगा आधुनिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे : डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर का विकास केवल सड़क और पुल निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक आधारभूत संरचना के माध्यम से क्षेत्र में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरोजनीनगर का हर गांव, हर मोहल्ला और हर सड़क आधुनिक सुविधाओं से जुड़कर विकास का नया मॉडल बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत सड़क, रेल और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क से सरोजनीनगर उत्तर प्रदेश के सबसे विकसित क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
