रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण सोने-चांदी के भावों में आया उछाल

Prayagraj Zone

(www.arya-tv.com) यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद से सोने-चांदी के भावों में लगातार उछाल जारी है। रूस-यूक्रेन में तनाव के चलते सोने-चांदी के भाव लगातार बढ़ रहे है। प्रयागराज में पिछले एक हफ्ते में प्रयागराज में सोने के भाव में दो हजार की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सराफा कारोबारी ऐसे में लोगों से खरीदारी को लेकर सावधानी बरतने को कह रहें हैं। वहीं खाद्य पदार्थों के दामों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रयागराज जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि युद्ध की स्थिति में भाव में अप्रत्याशित तेजी का रूख है। इस स्थिति में सराफा व्यवसायियों के लिए लेनदेन करते समय सावधानी बरतने और सयंम से काम लेने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अगर जल्द ही युद्ध का कोई परिणाम नहीं निकलता है तो मामला और गंभीर हो जाएगा। सोने चांदी के साथ ही अन्य सामानों के दामों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके साथ ही महंगाई भी बढ़ेगी। प्रयागराज के सराफा कारोबारियों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में अभी और भी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

प्रयागराज जनपद में आभूषणों का बड़ा बाजार है। यहां 500 से अधिक कारोबारी इससे जुड़े हुए हैं। शहर से प्रतिदिन करोड़ों का साेने-चांदी का कारोबार किया जाता है। ऐसे में युद्ध का असर अब बाजार में दिखने लगा है। सराफा व्यापारी बढ़ती दरों पर नजर बनाए रखे हैं। यही वजह है कि वह एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं ताकि कारोबार में बढ़ा नुकसान न हो।

एक हफ्ते में सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी

 दिनांक                          सोना, चांदी

23 फरवरी                   51200, 65550

24 फरवरी                   53000, 68000

25 फरवरी                   51500, 66000

26 फरवरी                   51700, 65950

28 फरवरी                   51950, 66000

1 मार्च                         51900, 67000