- महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ज़ोन 08 से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
शहर में विकास कार्यों की समीक्षा कर उन्हें गति प्रदान करने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल के द्वारा जोनवार बैठक किये जाने के निर्देश दिए थे। जिस क्रम में नगर निगम ज़ोन 08 के कार्यालय में अभियन्त्रण विभाग कर विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलकल विभाग, मार्ग प्रकाश विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। पार्षदों से बारी बारी उनके वार्ड की समस्याओं पर गहन चर्चा कर महापौर जी द्वारा समस्याओ के निस्तारण, विकास कार्यों में तेज़ी लाने एवं साफ सफाई इत्यादि कार्यों को नियमित रूप से कराये जाने के आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए।
उक्त बैठक में सभी पार्षदों को 50-50 स्ट्रीट लाईटें देने हेतु सम्बन्धित अवर अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त कानपुर रोड और रायबरेली रोड के किनारे चारों तरफ सफाई व्यवस्था सुदृढ करने हेतु प्रभारी जोनल स्वास्थ्य अधिकारी, जोन-8 को निर्देशित करते हुए जोन-8 में प्राइमरी कूड़ा कलेक्शन के लिये जोन में सम्बद्ध 36 गाड़िया में से आधी गाड़ीयां ब्रेक डाउन है जिनको सम्बन्धित अधिकारी से सम्पर्क कर ब्रेक डाउन खत्म कराते हुए शत-प्रतिशत घरों से कूड़ा उठान सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए गए।
साथ ही जोन-8 में व्याप्त अतिक्रमण के सम्बंध में समस्त पार्षदों को अपने-अपने लेटरपैड पर स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण के सम्बंध में जोनल अधिकारी को अवगत कराये जाने हेतु कहा गया, जिससे कि अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा सके।
पार्षदों द्वारा महापौर के समक्ष सीवर की समस्या प्रबल रूप से उठायी गयी। सीवर की समस्या के समाधान हेतु लगी प्राइवेट ऐजेंसी द्वारा सन्तोषजनक कार्य न किये जाने पर सम्बंधित एजेंसी के जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिए गए।मा० महापौर महोदया द्वारा प्राइवेट ऐजेसी को आदेशित किया गया कि प्रत्येक वार्ड में छः छः कर्मचारी लगा कर सीवर सम्बंधी समस्या का त्वरित समाधान कराया जाये। सेह ही किला मोहम्मदी ड्रेन के निर्माण के कार्य हेतु शासन से शीघ्र ही बजट प्राप्त होने पर कार्य सम्पादित कराये जाने के लिए कहा गया।
इसके पश्चात प्रत्येक वार्ड के अन्तर्गत जो संस्था प्राइमरी कूड़ा कलेक्शन के काम में लगी है उसी संस्था द्वारा झाड़ू लगवाए जाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सेकेन्ड्री कूड़ा कलेक्शन का कार्य दूसरी संस्था द्वारा कराए जाने के लिए कहा गया और उसी संस्था द्वारा कूड़े को शिवरी प्लांट तक पहुंचाने का कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।इसके अतिरिक्त ईईएसएल द्वारा संतोषजनक कार्य न किये जाने पर सख्त निर्देश देते हुए कार्यशैली में सुधार लाते हुए ससमय कार्य संपादित कराये जाने के लिए कहा गया।
उक्त बैठक उक्त बैठक पार्षद गण, नगर आयुक्त महोदय, अरविन्द कुमार राव अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी मार्ग प्रकाश / आर०आर० विभाग, उधान अधीक्षक, जोनल अधिकारी, जोन-8. नगर अभियन्ता जोन-8, अधिशासी अभियन्ता जलकल जोन-8. प्रभारी जोनल स्वास्थ्य अधिकारी, जोन-8 अवर अभियन्ता विद्युत कार्यदायी संस्था की उपस्थिति में नियत समयानुसार सम्पन्न हुई।