बीडीसी की 632 सीटों के आरक्षण की सूची हुई जारी

UP Varanasi Zone

वाराणसी(www.arya-tv.com) वाराणसी के जिले के आठों ब्लॉकों पर 1007 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और 8978 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हो गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार बीडीसी की 632 सीटें आरक्षित की गई हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्यों की 5525 सीटें आरक्षित की गई है। इन पर आठ मार्च तक आपत्ति कर सकते हैं।

बीडीसी की सूची में अनुसूचित जनजाति महिलाओं के आठ, अनुसूचित जनजाति के लिए एक, अनुसूचित जाति महिला के लिए 61 और अनुसूचित जाति के लिए 115 सीटें आरक्षित हैं। इनके अलावा पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 93 और पिछड़ा वर्ग के लिए 177 सीटें,  महिलाओं के 177 सीटें आरक्षित की गई हैं।

चोलापुर ब्लॉक में 119 सीटें है। इनमें से 41 सीटें को छोड़कर बाकी सभी सीटें आरक्षित हैं।  पिंडरा की 138 सीटों में से 51 सीटें अनारक्षित हैं। बड़ागांव की 116 सीटों में से 43 को छोड़कर बाकी सभी सीटें आरक्षित हैं। सेवापुरी की 119 सीटों में से 45 सीटें अनारक्षित हैं। आराजीलाइन की 181 सीटों में से 70 सीटें अनारक्षित हैं।