गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज:हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत, शाम तक तेज बारिश की उम्मीद

# ## Gorakhpur Zone

(www.arya-tv.com)  देर से ही सही लेकिन, आखिरकार गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश की संभावनाओं के बीच जब बुधवार सुबह से ही बादल छाए तो लोगों को राहत की आस बंधी। दोपहर बाद से शहर में बादल गरजते रहे। थोड़ी देर कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन शाम 5 बजे के बाद करीब आधा घंटे तक हुई झमाझम बारिश से कुछ राहत मिली। वहीं, गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, शाम तक गोरखपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

अभी 4 दिन सुहाना रहेगा मौसम
वहीं, मौसम बदलने से ठंडी हवा भी चली। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिल गई। रात में मौसम खुशनुमा हुआ तो लोग सड़कों पर घूमते दिखाई दिए। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अगले चार दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

टेंप्रेचर में आई गिरावट
दिन में अधिकतम तापमान 34.8°C दर्ज किया गया। यह सामान्य से 01°Cअधिक रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। शाम को तकरीबन आधे घंटे तक बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

वहीं, गुरूवार की सुबह से ही बादल छाए रहने के साथ कभी-कभी हल्की धूप भी निकलती रही। इस दौरान तापमान में भी काफी हद तक गिरावट दर्ज की गई है। गुरूवार को अधिक्तम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C दर्ज किया गया।