रणबीर-श्रद्धा की फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” का गाना हुआ रिलीज

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का गाना “तेरे प्यार में” में रिलीज हुआ था और सभी ने इस गाने को खूब पसंद भी किया था।

आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अभी हाल ही में रणबीर कपूर ने अपने सभी फैंस को इस वैलेंटाइन वीक पर एक म्यूजिकल सरप्राइज दिया है। रणबीर के इस नए गाने के बोल है प्यार होता कई बार है। ये गाना रिलीज होते ही मानो सोशल मीडिया पर छा गया है।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” का दूसरा गाना “प्यार होता कई बार है” रिलीज हो चुका है। इस वीडियो में रणबीर कपूर के साथ उनके को-एक्टर अनुभव सिंह बस्सी भी नजर आ रहे हैं। गाने में रणबीर कपूर अपने सभी फैंस को एक मैसेज दे रहे हैं कि प्यार एक नहीं बल्कि कई बार हो सकता है, तो उदास होने के बजाए उस दूसरे प्यार की खोज करो।

इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है और बोल अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। इस गाने को सभी फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। वीडियो में रणबीर कपूर का डांस और स्मार्टनेस को देख सभी फीमेल फैंस उनकी दीवानी हो गई हैं।

इस फिल्म को लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया हैं, वहीं टी-सीरीज के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा इसे प्रस्तुत किया हैं। यह फिल्म 8 मार्च, 2023 को होली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर एनिमल को लेकर भी व्यस्त हैं।