यूपी में मचा प्रियंका का डंका, देख कर विपछ भी होगा हैरान

# ## Agra Zone UP

मथुरा।(www.arya-tv.com) राज्य सभा चुनाव की तैयारियां कांग्रेस पाटीर्र ने अभी से जोरो सोरो से शुरू कर दी है, इस बार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की और से मुख्यमंत्री की और प्रियंका गांधी वाड्रा का चहरा सामने आ रहा है क्योंकि इस वक्त गांधी परिवार की बेटी इन दिनो प्रदेश में धार्मिक स्थलों के दौरे पर है मंदिरों के साथ साथ मजारों पर भी माथा टेक रही है।

कांग्रेस का उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री चेहरा प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों बेहद धार्मिक हो गई हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में अपने दौरे पर मंदिरों के साथ मजारों पर भी माथा टेक रही हैं। इसी क्रम में उनका मंगलवार को मथुरा का दौरा है।

जहां पर वह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के दौरे में मां शाकुंभरी के दर्शन के साथ ही मजार पर माथा टेकने वाली प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने के साथ मनकामेश्वर मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया।

इसके बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आग मथुरा में रहेंगी। मथुरा में वह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी माथा टेकेंगी। वह पालीखेड़ा में किसान पंचायत को संबोधित करने के बाद मंदिर में देहरी पूजन करेंगी।

कांग्रेस महासचिव के प्रदेश के धार्मिक स्थलों की ओर रुख करने के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि कान्हा की नगरी में प्रियंका वाड्रा ठाकुर बांकेबिहारी के मंदिर या कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक जा सकती हैैं।

सोमवार को उनके निजी सचिव संदीप ङ्क्षसह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव धीरज गूजर ने यहां पार्टीजनों के साथ मंथन कर कार्यक्रम को फाइनल किया।

प्रियंका वाड्रा सुबह 11 बजे पालीखेड़ा में आयोजित कांग्रेस की किसान पंचायत पहुंचेंगी। वहां संबोधन के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देहरी पूजन करेंगी। मंदिर में दर्शन के बाद उनका दिल्ली वापस जाने का कार्यक्रम है।