(www.arya-tv.com) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा से शादी करने जा रहे हैं। तैयारियां पूरी गई हैं। प्री-वेडिंग सेरेमनी भी अधिकतर हो गई हैं। मेहमान भी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुके हैं।
लेकिन बस जिनका इंतजार है, वह ही नहीं आ रही हैं। एक्ट्रेस की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा ने एक लेटेस्ट पोस्ट किया है, जिसमें वो इस बात की तरफ इशारा कर रही हैं, वो छुटकी की शादी में नहीं आएंगी। अब उस पोस्ट में क्या है, आइए बताते हैं। जैसा कि मालूम है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी चचेरी बहन की सगाई में आईं थीं।
वह इस इवेंट में शामिल होने के लिए बेटी मालती के साथ पहुंची थीं। लोग उम्मीद जता रहे थे कि वह शादी में भी आएंगी और सारी रस्में करेंगी। लेकिन ऐसा नहीं होगा। शायद इसीलिए एक्ट्रेस ने अब इंस्टाग्राम पर परिणीति चोपड़ा को उनके नए सफर के लिए ढेर सारी बधाई दी है।
परिणीति के लिए प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति की एक हंसती-मुस्कुराती फोटो शयर कर लिखा है, ‘मुझे उम्मीद है कि तुम अपने बड़े दिन पर भी इसी तरह खुश और संतुष्ट होगी। मैं तुम्हारे लिए हमेशा ढेर सारा प्यार चाहती हूं। हैशटैग न्यू बिगनिंग।’ रेड हार्ट इमोजी के साथ एक्ट्रेस ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को टैग किया है। अब इस पोस्ट से एकदम साफ है कि वह विदेश से अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हो सकेंगी। लेकिन इनकी मां मधु चोपड़ा सभी फंक्शन्स अटेंड करेंगी।
मालती मैरी के साथ प्रियंका चोपड़ा
इस पोस्ट से पहले, प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह, उनकी बेटी मालती और बहनोई फ्रेंकी जोन्स के साथ एक खेत में दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में, प्रियंका की पीठ पर बकरी को भी देखा गया, जिसे एक्ट्रेस बैलेंस कर रही थीं। वहीं, मालती भी अपने नन्हें पैरों पर खड़ी होकर फार्म का जायजा लेती हुई दिखाई दी। इस वीडियो पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।