सरोजनीनगर दक्षिण दो में प्रधानमंत्री की मन बात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य की उपस्थिति में सुनी गयी

Lucknow

(www.arya-tv.com)सरोजनीनगर दक्षिण दो में प्रधानमंत्री की मन बात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य की उपस्थिति में सुनी गयी, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री के मन में महिलाओं के लिए उच्चतम स्थान है। जिस तरह से अन्य प्रदेशों में देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया गया उसी प्रकार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर हर व्यक्ति को देश हित में अनेकानेक कार्यों को करना चाहिए। सरोजनीनगर के दक्षिण 2 में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभारी एस.पी.तिवारी के मार्गदर्शन में विभिन्न वार्डों में प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य उपस्थित रही। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कल्पना तिवारी ,संयोजक रमां सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा, मीडिया प्रभारी चेतना पाण्डेय, पार्षद कौशलेंद्र ,मंडल अध्यक्ष नीता दीक्षित ,शक्ति केंद्र संयोजक प्रशांत दीक्षित ,बूथ अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, विद्यावती तृतीय में वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा, पार्षद कमलेश सिंह, राधिका रमन, मंडल प्रभारी एसपी तिवारी बाबा, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, उमाकांत त्रिपाठी, सेक्टर संयोजक रमा शंकर, मनोज अवस्थी, बूथ अध्यक्ष विमल द्विवेदी, विस्तारक ओम प्रकाश शर्मा और पन्ना प्रमुख सहित क्षेत्र की भारी संख्या में महिला व पुरुष एकत्रित हुए।

  • हमारी बेटियां आज भारत के सपनों को ऊर्जा दे रहीं, मन की बात में बोले PM मोदी
     

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। मन की बात के 99वें संस्करण में पीएम मोदी ने नारी शक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि, नारी शक्ति उभरती भारतीय शक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नागालैंड में 75 साल में पहली बार दो महिला विधायक अपनी जीत के साथ विधानसभा पहुंची हैं। वहीं पीएम मोदी ने इस बात पर गर्व जताया कि एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव ने बनाया एक और रिकॉर्ड वह वंदे भारत की पहली महिला लोको पायलट भी बन गई हैं।पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में परमार्थ को इतना ऊपर रखा गया है कि दूसरों के सुख के लिए, लोग, अपना सर्वस्व दान देने में भी संकोच नहीं करते। इसलिए तो हमें बचपन से शिवि और दधीचि जैसे देह-दानियों की गाथाएं सुनाई जाती हैं।

आधुनिक Medical Science के इस दौर में Organ Donation, किसी को जीवन देने का एक बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है। कहते हैं, जब एक व्यक्ति मृत्यु के बाद अपना शरीर दान करता है तो उससे 8 से 9 लोगों को एक नया जीवन मिलने की संभावना बनती है। संतोष की बात है कि आज देश में Organ Donation के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। साल 2013 में, हमारे देश में, Organ Donation के 5 हजार से भी कम मामले थे, लेकिन 2022 में, ये संख्या बढ़कर, 15 हजार से ज्यादा हो गए। Organ Donation करने वाले व्यक्तियों ने, उनके परिवार ने, वाकई, बहुत पुण्य का काम किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 39 दिन की अबाबत कौर हों या 63 साल की स्नेहलता चौधरी इनके जैसे दानवीर, हमें, जीवन का महत्व समझाकर जाते हैं। हमारे देश में आज बड़ी संख्या में ऐसे जरूरतमंद हैं, जो स्वस्थ जीवन की आशा में किसी ऑर्गन डोनेट करने वाले का इंतजार कर रहे हैं। मुझे संतोष है कि अंगदान को आसान बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए पूरे देश में एक जैसी पॉलिसी पर भी काम हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि ये नवरात्रि का समय है, शक्ति की उपासना का समय है।