(www.arya-tv.com) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम के माध्यम से वर्चुअल रूप से देश के 10 लाख बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को वर्चुअल रूप में लखनऊ महानगर के सभी मंडलों में बड़ी एल ई डी स्क्रीन लगाकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ देखा गया।
लखनऊ महानगर उत्तर विधानसभा के डालीगंज क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन शक्ति केंद्र के अंतर्गत बूथ संख्या 158 पर उमराव धर्मशाला में उमराव धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉ० नीरज बोरा, भाजपा नेता नीरज सिंह, मनीष दीक्षित, राम अवतार कनौजिया, प्रवीण गर्ग ,वरिष्ठ जनों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री ने आज भारतीय जनता पार्टी के 10 लाख से अधिक कर्मठ सील कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रुप से संबोधित किया। प्रधानमंत्री जी का प्रेरणादाई संबोधन विकसित भारत के लिए उनके संकल्प को और सशक्त करेगा और भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं में उत्साह की वृद्धि करेगा। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ महानगर महिला मोर्चा महामंत्री रीना चौरसिया को भी प्रधानमंत्री से प्रश्नोत्तर का अवसर प्राप्त हुआ।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लखनऊ महानगर महामंत्री रीना चौरसिया ने सेल्फी विद लाभार्थी कान में 1006424 लाभार्थियों के साथ फोटो खींचकर नमो ऐप पर अपलोड करी है।
लखनऊ महानगर में प्रदेश कार्यालय हॉल, शकुंतला मैरिज लॉन कल्याण पुरम, भूतनाथ मंदिर, परिजात पैलेस इंदिरा नगर, रामलीला मैदान, कल्याण मंडप मुसाहिबगंज, उत्तर विधान सभा पूर्निया कार्यालय, रघुवर पैलेस, इंजीनियरिंग कॉलेज, राम जानकी गेस्ट हाउस मोहान रोड, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज राजाजीपुरम, यूनिवर्सल पैलेस पारा, प्रकाश बाल विद्या मंदिर गोमती नगर, वैदिक संस्थान राजा बाजार, महाकाल मंदिर राजेंद्र नगर, मंगला देवी स्कूल सदर बाजार, जलसा लान आदि स्थानों पर मंडल स्तर पर कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीन पर देखा गया जिसमें राज्यसभा सांसद बृज लाल, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण, संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, एमएलसी लाल जी निर्मल, सुधीर हलवासिया, नानक चंद लखवानी, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, सौरभ बाल्मीकि, आनंद द्विवेदी, अशोक तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ लाइव संबोधन सुना।