विद्यावती द्वितीय वार्ड में पॉलीथीन बैन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Lucknow

www.arya-tv.com (बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी) विद्यावती द्वितीय वार्ड में पॉलीथीन बैन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक वार्ड के पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी रहे। सुबह के समय क्षेत्र के जोनल पार्क में इस जागरूकता कार्यक्रम को आम जनता के बीच प्रचारित किया गया। जिसमें जोन 8 की जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने पॉलीथीन से होने वाली हानि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही नगर अभियंता जोन 8 एस.सी.सिंह ने जानवारों को पॉलीथीन से होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी और जहां तक हो सके पॉलीथीन के बहिष्कार की बात कही।

कार्यक्रम में कर अधीक्षक राम सागर कुशवाहा,सी.पी.मिश्रा,नईम, पार्षद विद्यावती प्रथम विमल तिवारी, वार्ड अध्यक्ष विद्यावती तृतीय सुनील कुमार शर्मा साहित वार्ड की स्थानीय जनता और नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।