- पुलिस टीम को सरकार की ओर से 2 लाख का इनाम
- पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली
गोण्डा। यूपी पुलिस की लगतार आलोचनाओं के बीच एक अच्छी खबर आई है। यूपी के गोंडा जिले से अगवा हुए एक व्यवसायी के पोते को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस घटना में 4 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने आरोपी महिला समेत 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अपहरण की वारदात के कुछ ही घंटों बाद यूपी पुलिस ने इस मामले को सुलझा दिया।
ये हैं आरोपी
सूरज पांडे जो राजेंद्र पांडे का पुत्र है और शाहपुर थाना परसपुर, जनपद गोंडा का रहने वाला है। छवि पांडे जो शाहपुर थाना परसपुर, जनपद गोंडा का निवासी है। तीसरे का नाम उमेश यादव है जो रमाशंकर यादव का बेटा है और सकरोड़ा पूर्वी थाना करनैलगंज जनपद गोंडा का रहने वाला है। चौथा आरोपी दीपू कश्यप है जो राम नरेश कश्यप का बेटा है और सोनवारा, थाना करनैलगंज, जनपद गोंडा का निवासी है।
बच्चे की सकुशल रिहाई कराने वाली एसटीएफ की टीम को यूपी सरकार ने दो लाख का इनाम दिया है। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने की भी खबर है। यूपी एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने घटना के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस कार्रवाई में दो बदमाश उमेश यादव और दीपू कश्यप घायल हुए हैं।
क्या है पूरा मामला
पिछले दिनों गोंडा में एक व्यवसायी के बेटे का अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ता मास्क बांटने के बहाने आए थे, जिसके बाद उन्होंने कारोबारी के बेटे का अपहरण कर फिरौती की मांग की। घटना के बाद पुलिस प्रशासन और साथ में एसटीएफ तलाश में जुटी थी।
