लखनऊ। राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आई है। पुलिस कमिश्नर का दफ्तर 48 घंटे के लिए बंद हो गया है। पुलिस कमिश्नर दफ्तर में तैनात बाबू को कोरोना हो गया है। एतिहात के तौर पर पुलिस कमिश्नर का दफ्तर 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
पुलिस कमिश्नर दफ्तर सैनिटाइजेशन के लिए बंद करवाया गया है। महानगर की पुरानी एफएसएल बिल्डिंग में है पुलिस कमिश्नर का दफ्तर।
आपको बता दें कि लखनऊ के KGMU में शुक्रवार को 5156 सैपंलों की जांच की गई जिसमें 247 सैंपल कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
