(www.arya-tv.com) 12 दिसंबर को सुबह के 2 बजकर 11 मिनट पर ऐसा हुआ। जिसकी चर्चा हर तरह हो रही है। देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी के Twitter हेंडल पर साइबर अटैक हुआ है। हैकर्स ने प्रधानमंत्री पीएम नरेद्र मोदी के आधिकारिक Twitter Account में सेंध लगा दी है। पीएम नरेद्र मोदी Twitter Account को हैक कर बिटकॉइन को लेकर ऐसा ट्वीट किया जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। हालकि कि अब पीएम मोदी का Twitter हेंडल को फिर से सुरक्षित कर लिया है।
पीएम मोदी का Twitter हेंडल को हैक कर एक ट्वीट किया गया जिसमें दावा करते हुए लिखा गया कि भारत ने आधिकारिक रुप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी गई है। सरकार ने आधिकारिक रुप से 500 विटकॉइन खरीदे है और देश के सभी नागरिकों को बांट दिया है। जैसे ही नरेंद्र मोदी के Twitter से ट्वीट किये गए तो लोगों ने स्क्रीन शॉट शेयर करना शुरु कर दिया। लोग हैरान थे कि पीएम मोदी का Twitter Account कैसे हैक हो सकता है। हालकि दो मिनट बाद ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया है।