मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने खेल सहयोग को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में दोनों देशों के बीच खेल सहयोग का नया Sports Roadmap जारी किया।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह रोडमैप खेल प्रशिक्षण, खिलाड़ियों के विकास, खेल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल उद्योग और निवेश जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करेगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेलों के माध्यम से दीर्घकालिक साझेदारी को और विस्तार देना है।
चेन्नई में होगा BBL का ऐतिहासिक मुकाबला
इस घोषणा का सबसे प्रमुख आकर्षण यह रहा कि ऑस्ट्रेलियाई पुरुष बिग बैश लीग (BBL) का उद्घाटन मैच दिसंबर में चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा।यह मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होगा। ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अनुसार, यह भारत में आयोजित होने वाला पहला विदेशी क्रिकेट लीग मैच होगा।
