पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी पिंटू पासी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से हुआ घायल

UP

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में सैनी पुलिस ने शुक्रवार की भोर मुठभेड़ में नरसिंगपुर कछुआ काण्ड के मुख्य अभियुक्त पिंटू पासी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दावा है कि सिराथू मंझनपुर नहर पुलिया के पास पिंटू पासी को पकड़ने की कोशिस में हुयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने जघनं वारदात के मुख्य आरोपित पर गिरफ्तारी के लिए 25 हज़ार का इनाम घोषित किया था।

सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने बताया, सैनी पुलिस ने अभियुक्त पिंटू पासी को मौका-ए-वारदात से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने की कोशिस की तो उसने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

12 अगस्त की रात को पुलिस पार्टी पर किया था हमला

दरअसल 12 अगस्त की रात सैनी थाना क्षेत्र के नरसिंगपुर कछुआ गांव में चोरी के आरोपित को दबिश देकर गिरफ्तार करने कड़ा धाम पुलिस की टीम पहुंची थी। पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर चलने ही वाली थी कि अभियुक्त के घरवालों कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। दरोगा की पिस्टल गायब कर दी। हमले में कड़ा धाम थाना पुलिस के दरोगा केआर सिंह व दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया।

एसपी एएसपी सीओ समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच दरोगा व सिपाहियों को रेस्क्यू कर आक्रोशित भीड़ से छुड़ाया व सर्च ऑपरेशन चलाकर गायब पिस्टल बरामद की। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस पर हमले के दौरान मुख्य अभियुक्त पिंटू पासी पुलिस की पकड़ से छूट फरार हो गया।