राजेश्वर सिंह विधायक की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Lucknow
  • बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी
YouTube player

(www.arya-tv.com)आम जनता के बीच अपनी लोकप्रिय छवि बना चुके पुलिस अधिकारी से नेता बने राजेश्वर सिंह की तिरंगा यात्रा में आज जनसैलाब उमड़ पड़ा, मानो पूरी विधानसभा उनके साथ तिरंगा यात्रा में अपना समर्थन देने सड़को पर उतर गयी हो। 15 अगस्त दिन सोमवार सरोजनीनगर की विधानसभा में इतिहास में दर्ज होने वाला दिन बन गया। इससे पहले भी कई विधायक हुए पर वह राजेश्वर सिंह वाली छवि न बना सके। ऐसा यहां की जनता कहती है।

ज्ञात हो कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर स्वतंत्रता सप्ताह 11 अगस्त से 17 अगस्त के बीच मनाया जा रहा है जिसमें हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का नाम दिया है। इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा भी आम जनता को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गयी जो अपने आप में इतिहास में दर्ज हो गयी।

राजेश्वर सिंह की तिरंगा यात्रा की रूपरेखा ऐसी तय की गयी कि गांव और शहर दोनों हिस्सों की जनता इससे जुड़ सके। इसलिए तिरंगा यात्रा आरम्भ विधायक के केन्द्रीय कार्यालय परागडेरी से निकल कर आराध्या लॉन बनी कानपुर रोड, कटी बगिया चौराहा, जुनाब गंज चौराहा, बंथरा बाजार, हनुमान मंदिर बंथरा, दरोगा खेड़ा चौराहा, स्कूटर इंडिया चौराहा, हाइडिल चौराहा, नादरगंज तिराहा, चिल्लावा, शहीद पथ तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, पुरानी चुंगी, शनि मंदिर हिंद नगर, पराग डेरी चौराहा, पावर हाउस चौराहा, आशियाना चौराहा, बंगला बाजार पुलिस चौकी, किला चौराहा, आशियाना चौराहा, पुनः पावर हाउस चौराहा, लोकबंधु चौराहा, स्प्रिंगडेल रोड से होते हुए सीएमएस कैंपस कानपुर रोड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाप्त हुई।

यहां देखने वाली बात यह थी कि इन रूटों पर जहां जहां विधायक राजेश्वर सिंह का काफिला रूका आम और खास सभी लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। इससे इस बात का स्पष्ट पता चलता है कि क्षेत्र में विधायक कितने लोकप्रिय हैं। वहीं आशियाना में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विशेषकर बेईमान लड्डू के मालिक महेश सिंह ने 21 किलो की माला पहनाकर विधायक का स्वागत किया जिसमें मण्डल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, वार्ड अध्यक्ष मनोज शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष उमाकान्त त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष विजय तिवारी, सेक्टर संयोजक रमेश शर्मा, अजेन्द्र पाण्डेय, शिखर त्रिवेदी, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री चन्द्रमणि पाण्डेय युवा मोर्चा, सभासद कमलेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।

  • वार्ड अध्यक्षों ने विधायक का स्वागत किया

विधायक राजेश्वर सिंह का सभी  वार्ड अध्यक्षों ने स्वागत किया। वार्ड अध्यक्षों का कहना है कि विधायक द्वारा आम जनता के कार्यों को प्राथमिकता के साथ देखा जा रहा है और बिना भेदभाव के सबकी समस्या का समाधान किया जा रहा है जिससे विधानसभा की आम जनता में संतुष्टि है।

  • मृदुभाषी हैं विधायक प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा

आम जनता के बीच जैसे विधायक राजेश्वर सिंह बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं वैसे ही उनके प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा बहुत ही मृदुभाषी हैं। जो भी व्यक्ति किसी काम के लिए जाता है उनके द्वारा बहुत ही प्यार से सबके काम को प्राथमिकता दी जाती है।

  • जनसुनवाई के लिए क्षेत्रीय नेताओं का चुनाव

आम जनता के बीच ऐसी भी चर्चा है कि विधायक ने जनसुनवाई के लिए क्षेत्रीय नेताओं को जो मौका दिया है वह बहुत ही तारीफ के काबिल है। जो व्यक्ति उनके क्षेत्र का होता है तो उसे पहचानने में कोई गलती नहीं होती है।

  • भाजपा के बुजुर्ग नेताओं का सम्मान

विधायक राजेश्वर सिंह की कार्यशैली के आगे से जहां क्षेत्रीय नेताओं में संतुष्टि है वहीं क्षेत्र के बुजुर्ग नेताओं द्वारा लगातार विधायक के कार्यों को सराहा जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण विधायक द्वारा बुजुर्ग नेताओं को सम्मान की दृष्टि से देखना है।