आगरा में 17 जून को हो सकती है बारिश:हीट वेव से लोगों का हाल-बेहाल

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com)  आगरा में भीषण गर्मी में लोग पसीना से तरबतर हो रहे हैं। पिछले 4 दिन से लोगों का हीट वेव से हाल-बेहाल हो रहा है। रात को भी गर्म हवाएं चलने से लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। आज सुबह कड़ी धूप निकलने के साथ फिर गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
आगरा में हीटवेव से लोगों का बुरा हाल है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। धूप इतनी तेज है कि लोगों को झुलसा रही है। लू थपेड़ों में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। कल दिन भर आगरा में तेज हवाएं चलती रहीं। रात को गर्म हवाएं चलने से लोग गर्मी में व्याकुल रहे। एसी और कूलर में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। कल दिन में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। ताजमहल पर सैलानियों का गर्मी बुरा हाल रहा। एक पर्यटक गर्मी के चलते चक्कर आ गए। दिन के समय में सफर कर रहे यात्री हीट वेव से परेशान दिखे।
चक्रवाती तूफान बिपारजॉय से मौसम बदलने के संकेत
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मौसम बदलने के संकेत जारी किए हैं। चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के चलते मौसम में यह बदलाव देखा जाएगा। दरअसल पहले मौसम विभाग ने इस रविवार तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया था लेकिन चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के असर के चलते मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज शाम से आमसान में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। कल यानी 16 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे और 17 जून को आगरा में बारिश हो सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री गिरावट आ सकती है।