- ग्रामीण पंचायती राज सफाई कर्मी विभागीय मंत्री को देंगे ज्ञापन
(www.arya-tv.com) पंचायत राज विभाग ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की अधिवेशन के उपरान्त प्रथम बैठक राजधानी के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई। इस बैठक में हाल ही में पीसीएस में चयनित कुमारी सोनी का भव्य सम्मान किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अतिशीघ्र संघ का प्रतिनिधि मण्डल विभागीय मंत्री एवं प्रमुख सचिव को ज्ञापन देकर सफाई कार्मिकों की समस्याओं के निराकरण की मांग करेगा।
पंचायतीराज विभाग के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों के निराकरण हेतु बैठक कर आदी कवि रमारण के रचयिता वाल्मीकि जी की जयंती का किया आयोजन प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रान्ति सिंह की अध्यक्षता में वाल्मीकि जी की जयंती के शुभ अवसर पर राय उमानाथ बली प्रेक्षालय कैसरबाग लखनऊ में संघ द्वारा एक अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रामायण के रचयिता आदीकवि भगवान वाल्मीकि को संघ द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात संघ के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गयी।
कार्यक्रम में आयोजक सहित मुख्य अतिथि के रूप में यू.पीत्र सिंह (अध्यक्ष मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन) श्री वरिष्ठ नारायण सिंह जी (वरिष्ठ कर्मचारी नेता) कुमारी सोनी जी (डीएओ) कुदारी लालजी, हनुमंत सिंह जी रिटायर्ड अफिसर (सीआरपीएफ) शामिल रहे संघ द्वारा सफाई कर्मचारी से पी सीएस बनी कु0 सोनी जी का सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के 74जनपदो के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में महिला पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे सभी ने दीप प्रज्वलित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा विभिन्न वक्ताओं द्वारा मंच के माध्यम से समस्याओं के निराकरण कराए जाने हेतु अपने विचार व्यक्त किए। तदोपरांत संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रान्ति सिंह, महामंत्री बसंतलाल गौतम, एंव कोसाध्यक्ष डी.डी. चैहान ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संघ जल्द ही मा0पंचायतीराज मंत्री जी तथा प्रमुख सचिव पंचायतीराज विभाग जी विशेष रूप से भेंट कर मांगों का ज्ञापन सौपने की बात कही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रामकिशन वाल्मीकि (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) राम दरश यादव (प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष), मुलायम सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष) अटल बिहारी सिंह (प्रदेश मंत्री) रवि प्रकाश मौर्य (प्रदेश प्रवक्ता) अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्री मती रागिनी देवी, महामंत्री पूनम वर्मा, उपाध्यक्ष रेनूपाल, अंकुर बरनवाल, शैलेंद्र पांडे, ओमप्रकाश पटेल, रोशनलाल, राघवेंद्र तिवारी, चंद्र शेखर, सुनील कुमार, विनोद छावला, विकास यादव, अजीत वाल्मीकि, सचिन कुमार, श्रवण कुमार, संजय कुमार जगत चैधरी, लालजी गौतम सहित तमाम पदाधिकारी, कर्मचारियों सहित बड़ी तादाद में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक गौतम द्वारा दी गयी।