मुंबई पहुंचे पटना एसपी सिटी विनय तिवारी, कहा- सुशांत केस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है

Fashion/ Entertainment

www.arya-tv.com) बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने के लिए पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी मुंबई पहुंच गए हैं। मुंबई पहुंचे एसपी सिटी विनय तिवारी ने कहा है कि सुशांत केस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। जिन लोगों से बयान लिये गये हैं उनका विश्लेषण किया जा रहा है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच को मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई पुलिस बिहार पुलिस टीम को सहयोग नहीं दे रही है। यही वजह है कि पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को भी मुंबई भेजा गया है।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच कर रही पटना पुलिस को अब तक कई अहम सुराग मिले हैं। अब तक दर्ज किये लोगों के बयान से एसआईटी को यह पता चला है कि 9 से 13 जून के बीच सुशांत सिंह के मोबाइल में 14 सिम बदले गए थे। सुशांत के घर में हुई पार्टी के बाद 14 जून को सुशांत की इहलीला खत्म हो गई। ऐसे में एसआईटी उन कड़ियों को ढूंढ़ने में जुटी है, जिन हकीकतों पर शुरू से मुंबई पुलिस पर्दा डाल रही है।