पालघर के बाद पंजाब में भी संत पर हमला, अज्ञात पर केस दर्ज

# ## National

आर्य टीवी डेस्क। मुंबई के पालघर में दो संतों की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि पंजाब के होशियारपुर में भी संत पर हमला हुआ है। अज्ञात हमलावरों ने एक संत को निशाना बनाया है। पिछले 10 दिनों के अंदर यह दूसरी घटना है जब संतों को टारगेट किया गया।

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। घायल संत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।